बिटिया की मुस्कान

शंकरलाल जांगिड़ ‘शंकर दादाजी’ रावतसर(राजस्थान)  ********************************************************************************* गगन मनाता खुशी धरा भी तो मुस्कायी है, घर भर में उल्लास हुआ है खुशियां छाई है। ले कांसी का थाल बजाया छत पर माई ने, धन्य-धन्य है भाग्य हमारे बिटिया आयी है। प्यारा-सा मुख छोटी आँखें लाल गुलाबी होंठ, उन होंठों पर प्यारी-सी मुस्कान सजायी है। इतनी खुशी … Read more

मन का बैर मिटाइए

पूनम दुबे सरगुजा(छत्तीसगढ़)  ****************************************************************************** फागुन का महीना है, रंगों भरा नगीना है उड़ते रंग-गुलाल यहां, बाजे ढोल मृदंग जहां मस्ती भरा त्योहार हुआ, खुशियों का खजाना है…l फागुन का महीना… छल-कपट सब त्यागिए, मन का बैर मिटाइए रंग-बिरंगे फूलों जैसे, हर धर्म के लोग यहां बस प्रेम से गले मिल जाइए, यही तो भाव जगाना … Read more

धन्य है वसुंधरा

एन.एल.एम. त्रिपाठी ‘पीताम्बर’  गोरखपुर(उत्तर प्रदेश) *********************************************************** धरा धन्य है जननी-सी बचपन में माँ का जीवन का आधार, माँ का आँचल ममता की छाया धरती माँ जीवन जीने का आधार, चाहे करे मानव कोई व्यवहार,ना होती नाराजl सीना चीरता अपने जीवन जीने की, साध्य साधना करता मानव किसान नदिया दरिया समन्दर झरना पहाड़, पेड़-पौधे जंगल-बाग़ खुद … Read more

यह कैसी बिदाई बेला

मनोरमा जोशी ‘मनु’  इंदौर(मध्यप्रदेश)  **************************************************** सहमे अरमानों से, कौन प्राण है खेला ? कैसी आज बिदाई बेला! कैसी तन में सिहरन है, कैसा उर में कम्पन जीवन पगडंडी पर, कैसी करुणा की तड़पन! दो-दो मन दौड़े पाने, एक सांझ की बेला। मिलन क्षितिज पर किन्तु नहीं, पंछी आज अकेला यह सूनी-सूनी बेला, कैसी आज बिदाई … Read more

‘कोरोना’ आया

रश्मि लता मिश्रा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ****************************************************************** ‘कोरोना’ आया,कोरोना आया, चारों ओर देख हड़कम्प मचाया। चीन से न संभला,भारत भिजवाया, स्वास्थ विभाग को बड़ा झटका दिलाया। एयरपोर्ट पर मेला-सा भर आया, सभी को सजग कर काम पर लगाया। एन पिन्च्यान्वे का मास्क लगवाकर, जनता को शहर मध्य घुमाया। वायरस लाइलाज,दवा की तलाश, आज नहीं तो कल … Read more

दिव्य ज्योति है नारी

मोहित जागेटिया भीलवाड़ा(राजस्थान) ************************************************************************** वो दिव्य ज्योति है, जो जल कर ज्ञान देती है वो शब्द नहीं वो भावना है, नारी से सारी शुभकामनाएँ हैं। सब रिश्तों को वो निभाती है, माँ बन कर सारे सपने सजाती है बहिन बन कर रिश्तों को अपनाती है, नारी ही रिश्तों को रिश्ता बनाती है। पत्नी बन कर … Read more

कौन…!

प्रीति शर्मा `असीम` नालागढ़(हिमाचल प्रदेश) ****************************************************************** अनगिनत लहरें आती हैं, बहा के मुझे अनंत में ले जाती है। यह कौन…? उस शून्य से पुकारता है…मुझे, यह कौन……………? उस राह से निहारता है…मुझे, यह कौन…? गीतों के सुरों में सजाता है…मुझे, यह कौन…? हवाओ के झोंके-सा सहलाता है मुझे, उस ओर से आने वाले ‘पंछी’ कुछ … Read more

क्या कह दूँ…

सत्येन्द्र प्रसाद साह’सत्येन्द्र बिहारी’ चंदौली(उत्तर प्रदेश) ***************************************************************************** तेरे हुस्न की इबादत में आज क्या कह दूँ, चौदहवीं के चाँद को भी तेरा नूर कह दूँ। लफ़्ज लड़खड़ाते हैं मेरे तेरे हुस्न की चर्चा में, तेरी लहराती जुल्फों को, मैं चनाब कह दूँ॥ तेरे सुर्ख होंठों की पंखुड़ियों को गुलाब कह दूँ, तेरे नील-नीले नैनों को … Read more

चम्पा का फूल

संजय वर्मा ‘दृष्टि’  मनावर(मध्यप्रदेश) ************************************************************* चम्पा के फूल जैसी काया तुम्हारी, मन को आकर्षित कर देती जब, खिल जाती हो चम्पा की तरह। भौंरे..तितलियों के संग जब भेजती हो सुगंध का सन्देश, वातावरण हो जाता है सुगंधित और मन हो जाता मंत्रमुग्ध। जब सँवारती हो चम्पा के फूलों से अपना तन, जूड़े में,माला में और … Read more

होली का रंग

संजय जैन  मुम्बई(महाराष्ट्र) ******************************************** तुम्हें कैसे रंग लगाएं, और कैसे होली मनाएं ? दिल कहता है होली, एक-दूजे के दिलों में खेलो क्योंकि बहार का रंग तो, पानी से धुल जाता है पर दिल का रंग दिल पर, सदा के लिए चढ़ा जाता है॥ प्रेम-मोहब्बत से भरा, ये रंगों का त्यौहार है। जिसमें राधा कृष्ण … Read more