भारत की सेतु `हिन्दी` विश्वभाषा की ओर अग्रसर
डॉ. प्रभु चौधरी उज्जैन(मध्यप्रदेश) ******************************************************************* सन् १९७५ में हुए प्रथम हिन्दी सम्मेलन में हिन्दी को राष्ट्रसंघ की भाषा बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था,जो कार्य आज तक सम्पन्न नहीं हो पाया,किन्तु इसके अनवरत प्रयास से आशा है कि शीघ्र ही हमें सफलता मिलेगी। विश्व हिन्दी सम्मेलनों के प्रयास से ही महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय … Read more
‘शताब्दी सम्मान’ हेतु अनुशंसाएँ आमंत्रित
इंदौर(मध्यप्रदेश )l श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति,इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष २ समिति शताब्दी सम्मानों से हिन्दी सेवी साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है। प्रधानमंत्री प्रो. सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि १ लाख रूपए का पुरस्कार देश के किसी प्रतिष्ठित साहित्यकार को और ५० हजार का पुरस्कार मध्यप्रदेश के साहित्यकार को उनके समग्र साहित्यिक अवदान के लिए … Read more
अबकी बार बच गया पाकिस्तान
डॉ.वेदप्रताप वैदिक गुड़गांव (दिल्ली) ********************************************************************** आज के दिन पाकिस्तान की साँस अधर में लटकी हुई थी। यदि पेरिस स्थित वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स (एफएटीएफ) आज पाकिस्तान को उसकी भूरी सूची में से निकालकर काली सूची में डाल देती तो उसकी नय्या डूब जाती। काली सूची में आने का अर्थ है,वह अंतरराष्ट्रीय अछूत बन जाए। पाकिस्तान … Read more
यौवन-दान
अरुण कुमार पासवान ग्रेटर नोएडा(उत्तरप्रदेश) ******************************************************************* कम अनूठी नहीं है, श्रवण कुमार से, पुत्र-धर्म की कहानी पितृभक्त राजा पुरु की; भीष्म से भी कहीं मार्मिक है यह दान, नहीं है किंतु, लोक मानस में अमर, कथा पुरु के महा-त्याग की। आनन्द,जो जीवन की उपलब्धि है श्रेष्ठतम, उसकी पराकाष्ठा का नाम ही तो है यौवन! और … Read more
चिराग बुझा दे हमें जरूरत नहीं
मनोज कुमार सामरिया ‘मनु’ जयपुर(राजस्थान) **************************************************** चिराग कब अँधेरों की कमजर्फ़ साजिशों से छला हैl जब तक रहा दम,चीरकर तम शिद्दत से जला हैl फासले मंजिल के दरमियाँ कम ही पड़ते रहे हैं सदा, दिल में बुलंद हौंसलों का जुनून जब भी पला हैl ताकेगी उनको रोशनी की हसीन लड़ियाँ शौक से, आकाश में दल … Read more
दर्पण मेरा मन
पूनम दुबे सरगुजा(छत्तीसगढ़) ****************************************************************************** बहुत दिनों बाद देखा, दर्पण में अपने-आपको एक खामोशी चेहरे पर, आँखों में देखा सूनापन काजल की ना धार है, ना ही किसी की तलाश हैl बहुत दिनों… कुछ रेखाएं माथे पर, बालों की सफेदी देखी मन कहीं फिर को गया, इक दौर जीवन का खो गया उलझे रहे उन रिश्तों … Read more
निराश करती है `लाल कप्तान`
इदरीस खत्री इंदौर(मध्यप्रदेश) ******************************************************* निर्देशक-नवदीप सिंह रचित फिल्म लाल कप्तान में अदाकार-सैफ अली,दीपक डोबरियाल,ज़ोया हुसैन,मानव विच,सिमोन सिंह और सौरभ सचदेव हैंl संगीत-समीरा कोप्पिकर ने दिया हैl #फ़िल्म से पहले चर्चा- भारतीय सिनेमा में पहली बार किसी नागा साधु का किरदार सैफ अली द्वारा निभाया जा रहा है,तो पाइरेट्स के जैक स्पैरो की याद ताजा होनी … Read more
ऐसा दिन कब आयेगा
शशांक मिश्र ‘भारती’ शाहजहांपुर(उत्तरप्रदेश) ************************************************************************************ आस्तीन में पले साँपों को जब तक न कुचला जायेगा, हम परीक्षायें कितनी दे लें,परिणाम कभी न आयेगा। बैठक चर्चायें बातें खूब हुईं और होती भी रहेंगी मित्रों- माँ-बाप पत्नी बहन भाई न रोये,ऐसा दिन कब आयेगाll परिचय–शशांक मिश्र का साहित्यिक उपनाम-भारती हैl २६ जून १९७३ में मुरछा(शाहजहांपुर,उप्र)में जन्में हैंl … Read more
जिसकी लाठी उसकी भैंस
डॉ.अरविन्द जैन भोपाल(मध्यप्रदेश) ***************************************************** प्रसंग-भारत रत्न …………………. यह बात सनातन सत्य है कि,हर युग में शासकों ने अपने अपने कार्यकाल में अपने निजियों,सम्बन्धियों और विचार धाराओं वालों को उपकृत किया थाl यह जरुरी भी होता था,कारण कि वे उस शासक के भक्त-पिछलग्गू हो जाते थेl जिनको राजाश्रय मिलता था,उनका सम्मान स्वाभाविक रूप से समाज,सत्ता में … Read more